फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर हुसैनीवाला में श्रद्धालुओं ने सतलुज में तैराए दीप

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित सतलुज दरिया में श्रद्धालुओं ने दीप तैराकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक श्रद्धा के साथ दरिया में दीप प्रवाहित किए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दरिया किनारे धार्मिक माहौल बना रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर भी लगाया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र भक्ति व श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें