फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गांधी जयंती पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। पंजाब भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक पंचकूला स्थित एक होटल में आयोजित की जा रही है। इसी के मद्देनजर आज सुबह होटल के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें