फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कई गांवों में विकास कार्यों के लिए बांटे ग्रांट के चेक

मोगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की ओर से आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए पंचायतों को ग्रांट के चेक वितरित किए गए। इस दौरान गांवों में इंटरलॉकिंग सड़कें, खेल मैदान, बस स्टैंड सहित अन्य विकास कार्य करवाने के लिए राशि दी गई। इस मौके पर मोगा के गांव डगरू में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर करीब 25 से 30 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। वहीं, गांव की महिलाओं ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर ‘मावा धिया सम्मान राशि’ के संबंध में मैसेज आए हैं। महिलाओं के अनुसार, इससे पहले भी उनके खातों में एक बार राशि पहुंच चुकी है। गांववासियों ने कहा कि गांवों में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और इससे गांवों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें