फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में राजस्थान नहर पर 2.47 करोड़ से सुरक्षा कार्यों का विधायक सेखों ने नींव पत्थर रखा

फरीदकोट में विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने चहल रोड पर राजस्थान फीडर नहर के सुरक्षा कार्यों का नींव पत्थर रखा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 2.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि नहर पर रेलिंग न होने के कारण पहले कई हादसे हो चुके हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब रेलिंग लगाने का काम शुरू किया जा रहा है, जिससे नहर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इसके अलावा रेनवाटर ड्रेन व क्रैश बैरियर आदि सुरक्षा से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों की जरूरतों के अनुसार अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन अमनदीप सिंह, पीएडीबी चेयरमैन जगमोहन सिंह लक्की, नगर काउंसिल अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बब्बू आहूजा, स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड चेयरमैन राजिंदर दास रिंकू, अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड चेयरमैन अतुल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें