फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में बाजार बंद, हाईवे जाम करने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब बंद के आह्वान का फरीदकोट जिले में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। फरीदकोट समेत कोटकपूरा और जैतो में ज्यादातर बाजार बंद पड़े हैं। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की ओर से अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे जाम करने की तैयारी को पुलिस प्रशासन ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष तेज सिंह पक्का समेत अन्य किसान नेताओं को हिरासत में लेकर थाना सदर में बंद कर दिया है। उधर, जुबली सिनेमा चौक में एकत्रित हुए सिख संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लोगों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें