फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ मोगा पुलिस का बड़ा एक्शन, जिलेभर में CASO अभियान चलाकर संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग

मोगा पुलिस की ओर से जिले में नशे से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने, संदिग्ध तत्वों की पहचान करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर CASO ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एसएसपी मोगा, एसपी (डी) मोगा और डीएसपी सिटी ने स्वयं विभिन्न स्थानों का दौरा कर चेकिंग अभियान का जायजा लिया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि पंजाब सरकार के युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत पंजाब के डीजीपी और आईजी फरीदकोट रेंज की दिशा निर्देश पर मोगा जिले में ड्रग हॉटस्पॉट एरिया में CASO ऑपरेशन चलाया गया। चेकिंग के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई कई लोगों को पूछ ताछ कि गई । संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की गई।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में पुलिस की मौजूदगी मजबूत करना, निगरानी बढ़ाना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मोगा पुलिस ने नशे से संबंधित गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस के अनुसार, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें