फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव खंडूर निवासी जगसीर सिंह के लिए इस बार रक्षा बंधन का त्योहार बेहद लक्की साबित हुआ। त्योहार के अवसर पर जगसीर सिंह ने लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उसका एक लाख रुपये का इनाम निकला। इनाम निकलने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। जगसीर ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके लिए एक लाख रुपये की राशि काफी बड़ी रकम है। उसने बताया कि वह इनाम की धनराशि से अपनी उधारी चुकता करेगा, जिससे उस पर आर्थिक बोझ कुछ कम होगा। जगसीर ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार उसके लिए बेहद शुभ और यादगार बन गया है। स्थानीय लोगों ने भी उसे इनाम निकलने पर बधाई दी। लाटरी के स्टाल पर ढोल बजाए और लड्डू खिलाकर जगसीर का मुंह मीठा कराया।