फिरोजपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन फिरोजपुर कैंट पर जीआरपी के एसएचओ नवीन कुमार की अगुवाई में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पीएएसओ के तहत चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई। जीआरपी थाना फिरोजपुर के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन पर चेकिंग की। पुलिस ने त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया।