फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए फ्री करियर काउंसलिंग कैंप 4 अक्टूबर को

कोटकपूरा में विद्यार्थियों को सही स्ट्रीम, करियर और भविष्य की दिशा चुनने में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से मुक्तसर रोड गोबिंद एस्टेट स्थित द ब्लूमिंगडेल स्कूल की ओर से फ्री करियर काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल के प्रबंधक शाहबाज सिंह संधू ने बताया कि यह कैंप 4 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में विशेष रूप से 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की एप्टीट्यूड आधारित काउंसलिंग की जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सही स्ट्रीम, उपयुक्त करियर तथा भविष्य की सही दिशा चुनने में मदद मिलेगी। शाहबाज सिंह संधू ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि वे इस नि:शुल्क कैंप का लाभ उठाएं और बच्चों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें