फिरोजपुर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शहर में कुशवाहा चाट भंडार की रसोई में छापेमारी की। इस दौरान रसोई में कई खामियां सामने आईं। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि जांच के दौरान खानपान की वस्तुएं गंदगी के बीच रखी मिलीं। इसके अलावा, जिस स्थान पर बर्तन धोए जाते हैं, वहां भी खाने-पीने का सामान रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और साफ-सफाई में लापरवाही पाई गई है। कुशवाहा चाट भंडार की रेहड़ी विशाल मेगा मार्ट के सामने लगती है।