फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा से भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता 32 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर और राशन-पानी लेकर चंडीगढ़ में आयोजित किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की मांगों और अधिकारों के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में आयोजित मोर्चे में बड़ी संख्या में किसान शामिल होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे। नेताओं ने सभी किसानों से एकजुट होकर किसान हितों के लिए संघर्ष में शामिल होने की अपील की है।