फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत समारोह आयोजित किया गया। इसमें विधायक नरेश कटारिया, डीएसपी जेएस ढिल्लों सहित क्षेत्र के सरपंचों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र या गांव में कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोगों द्वारा दी जा रही सूचनाओं के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार फिरोजपुर जिले में सरहद पार से तस्करी के जरिए पहुंचाई गई हेरोइन की भी बड़ी मात्रा में बरामदगी की गई है।