फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में धूमधाम से मनाया दशहरा, डीएवी स्कूल के छात्र गगनदीप यादव ने तैयार किया 25 फीट ऊंचा रावण का पुतला

शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में दशहरा पर्व पारंपरिक उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। मंदिर प्रबंधक समिति के प्रधान राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा के छात्र गगनदीप यादव द्वारा तैयार किए गए करीब 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार दहन किया गया। समारोह में डीसीएस इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष पवन मित्तल, डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुमन पुरी, विजय स्वामी, अग्रवाल सेवा समिति के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश गोयल और प्रसिद्ध विद्वान पंडित अखिल कौशिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने दशहरा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके धार्मिक और सामाजिक संदेश को साझा किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से बुराइयों का त्याग करने और समाज में आपसी भाईचारा व सद्भाव बनाए रखने की अपील की। समारोह के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन ने लोगों को दशहरा पर्व के मूल संदेश को अपनाने और भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें