गुरुहरसहाय में मॉडर्न स्कूल वाली जगह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने सुरिंदर वोहरा पर गैरकानूनी कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। नेताओं का कहना है कि संबंधित जगह नगर काउंसिल गुरु हर सहाय के अधीन आती है। आरोप है कि यहां पहले एक दुकान बनाई जा चुकी है और अब दूसरी दुकान का निर्माण किया जा रहा था। वहीं, सुरिंदर वोहरा ने इन आरोपों को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2008 में रजिस्ट्री के माध्यम से यह जगह खरीदी थी। रजिस्ट्री उनके नाम पर है। उन्होंने बताया कि जगह के मालिकाना हक को लेकर उन्होंने अदालत में केस भी दायर किया था, जिसका फैसला उनके पक्ष में आया है। उनके अनुसार, अदालत ने नगर काउंसिल को इस जगह में दखलअंदाजी नहीं करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में रजिस्ट्री और अदालत के फैसले का हवाला दिया।