फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता और शिकायतों के निपटारे के लिए कैंप का आयोजन

पंजाब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी लोगों की समस्याओं से अवगत होने के लिए प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट में पहुंचे। पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी आज पठानकोट में स्थित प्रताप वर्ल्ड स्कूल में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए लगाए गए खुले सुनवाई कैंप के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और समाज सेवी संस्थाओं के नुमाइंदों की मौजूदगी में शिकायतों पर विचार-विमर्श किया गया और संबंधित अधिकारियों को इनके निपटारे के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि खुली सुनवाई लोगों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने रखने का मौका प्रदान करती है। यह जनता की अदालत है, जहां हरेक व्यक्ति को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। प्रशासन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनें और बिना किसी बेवजह की खज्जल-खुआरी के समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें