फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा पहुंची भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा

जीरा में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा पहुंची। इस दौरान राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने कहा कि पंजाब नशे की दलदल में फंसा हुआ है। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि पंजाब में 10 से 17 वर्ष की आयु के करीब 6.63 लाख युवा नशे की लत से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के 73 जिलों को नशे के लिहाज से अतिसंवेदनशील घोषित किया है, जिनमें पंजाब के छह जिले फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, फाजिल्का, तरनतारन और लुधियाना शामिल हैं। भाजपा का लक्ष्य पंजाब को नशामुक्त बनाना है। संधू ने कहा कि जीरा पहुंची नशा मुक्त पंजाब यात्रा में किसानों, व्यापारियों और अन्य वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यात्रा की शुरुआत में जिन लोगों ने इसका विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए थे, उनके परिवारों ने भी उनके इस कदम को गलत बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें