फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुलत्थ के डीएसपी कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, गुलजार सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

गुलजार सिंह की मौत के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएसपी कार्यालय भुलत्थ के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अमनदीप सिंह गोरा गिल ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद पंजाब के राज्यपाल के नाम एक मांगपत्र सौंपा गया। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के इस्तीफे और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को पद से हटाने की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गुलजार सिंह के साथ कथित तौर पर मारपीट, बेइज्जती और प्रताड़ना की गई थी, जिसके बाद उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने लाने की मांग की। मांगपत्र में कहा गया कि गुलजार सिंह से कथित मारपीट और प्रताड़ना के मामले में जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने या उकसाने के तथ्य सामने आते हैं तो बीएनएस की धारा 108 समेत संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। भाजपा ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के साथ-साथ उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाकर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें