फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा कॉलेज में बंदी सिंहों की रिहाई और चढ़दी कला के लिए अरदास सभा आयोजित

शाहिल शर्मा Updated Sat, 29 Aug 2026 08:32 PM IST

बीएएम खालसा कॉलेज, जो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) द्वारा संचालित है, में विभिन्न जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई, पैरोल तथा चढ़दी कला के लिए विशेष अरदास सभा का आयोजन किया गया। एसजीपीसी के अध्यक्ष अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी के संरक्षण तथा शिक्षा सचिव इंजीनियर सुखमिंदर सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की देखरेख कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने की। कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समारोह के दौरान कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया। पाठ के उपरांत विभिन्न जेलों में लंबे समय से बंद बंदी सिंहों की रिहाई, पैरोल और चढ़दी कला के लिए सामूहिक अरदास की गई। इस दौरान सभी बंदी सिंहों और उनके परिवारों की सुख-शांति एवं चढ़दी कला के लिए भी प्रार्थना की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें