फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में किसान को फूलगोभी का नकली बीज सप्लाई करने का आरोप, कृषि विभाग ने की छापेमारी

कोटकपूरा की पुरानी अनाज मंडी स्थित एक बीज विक्रेता फर्म पर किसान को फूलगोभी का नकली बीज सप्लाई करने का मामला सामने आया है। बीज से फसल खराब होने के बाद किसान ने कंपनी से शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। किसान और कंपनी की शिकायत के आधार पर कृषि विभाग की उच्च स्तरीय टीम ने संबंधित फर्म की दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से कंपनी के खाली रैपर भी बरामद किए गए हैं। गांव ढाब गुरु की के किसान सतनाम सिंह ने बताया कि उसने कोटकपूरा की एक फर्म से वेलकम कंपनी का फूलगोभी का बीज खरीदा था। बीज की बुआई के बाद फसल खराब हो गई। इसके बाद कंपनी से संपर्क करने पर पता चला कि कंपनी के रैपर में नकली बीज भरकर सप्लाई किया गया था। कंपनी के अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी 100 ग्राम की पैकिंग तैयार करती है, जबकि संबंधित दुकानदार द्वारा किसानों को 250 ग्राम की पैकिंग दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के खाली रैपरों का इस्तेमाल कर उनमें किसी अन्य कंपनी का बीज भरकर किसानों को बेचा गया। किसान सतनाम सिंह ने दावा किया कि करीब दो साल पहले भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसे उस समय कथित तौर पर रफा-दफा कर दिया गया था। मुख्य कृषि अधिकारी फरीदकोट डॉ. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि किसान और कंपनी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें