फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में नशा मुक्त पंजाब यात्रा के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी की ओर से निकाली गई नशा मुक्त पंजाब यात्रा को लेकर पठानकोट के पंगोली चौक के नजदीक शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके चलते मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से नारेबाजी के बाद स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत करवाया तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य हुई। आप नेताओं का आरोप था कि नशे के मुद्दे को लेकर भाजपा की ओर से की जा रही गतिविधियों के पीछे राजनीतिक उद्देश्य हैं। वहीं, भाजपा की ओर से यात्रा को लेकर अपना पक्ष रखा गया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से पंगोली चौक के आसपास कुछ समय के लिए माहौल गरमाया रहा। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। घटना के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें