फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 15 नवंबर को लगेगा मेगा मेडिकल चेकअप कैंप

लायंस क्लब फरीदकोट की ओर से 15 नवंबर 2026, दिन रविवार को स्थानीय आदर्श नगर स्थित लायंस भवन में मेगा मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कैंप के दौरान आंखों, छाती और किडनी रोगों से पीड़ित मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच की जाएगी। मरीजों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सभी प्रकार के लैब टेस्ट की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आंखों के जरूरतमंद मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन भी क्लब की ओर से करवाए जाएंगे। क्लब के पीआरओ जसबीर सिंह जस्सी सहित अन्य पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेडिकल कैंप सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कैंप में पहुंचने वाले मरीजों के लिए चाय-पानी और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस जनहितकारी मेडिकल कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और इसकी जानकारी जरूरतमंद मरीजों तक भी पहुंचाएं, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें