फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में भाविप के शिविर में 98 लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान का लिया संकल्प

Nivedita Updated Wed, 26 Aug 2026 03:17 PM IST

भारत विकास परिषद कोटकपूरा की दोनों शाखाओं की तरफ से मनाए जा रहे विकास माह के तहत स्थानीय ढोढा चौक में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान 98 लोगों ने मरणोपरांत आंखें दान करने के संकल्प पत्र भरे। संकल्प लेने वाले लोगों को संस्था द्वारा मौके पर ही पहचान पत्र भी बनाकर दिए गए। भाविप की मुख्य शाखा के प्रधान कपिल गोयल और प्रकल्प प्रभारी डॉ. केके कटारिया व रंजीव शर्मा की देखरेख में लगाए गए शिविर में प्रांतीय सलाहकार नरेशपाल कांसल और सुभाष गोयल ने विशेष रूप से भाग लिया। इस मौके पर कपिल गोयल व डॉ देवराज ने बताया कि भाविप की तरफ से पिछले कई सालों से लोगों को मरणोपरांत आंखें दान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है और अब तक करीब 200 से भी अधिक लोगों की आंखें सिविल अस्पताल कोटकपूरा, बराड़ आई अस्पताल व मेडिकल कॉलेज अस्पताल फरीदकोट के सहयोग से दान भी करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के मरणोपरांत छह घंटे के भीतर उनकी आंखों को सुरक्षित हासिल किया जा सकता है और उसे 36 घंटे के भीतर दो लोगों को लगाया जाता है। कोटकपूरा शाखा की तरफ से हर साल ऐसे जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को मरणोपरांत आंखें दान करने की प्रेरणा दी जाती है। शिविर को सफल बनाने में सचिव कुलभूषण कौड़ा,पवन सपरा, डॉ सतीश शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, पंकज बांसल समेत अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें