फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनौर में मजदूर विजय की संदिग्ध मौत, तालाब में मिला शव; हत्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन

Sat, 29 Aug 2026 01:52 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

घनौर के अंतर्गत आते गांव नौगावां में एक मजदूर नौजवान की संदिग्ध हालात में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद युवक का शव गांव के ही एक तालाब से बरामद किया गया। मृतक के परिवार के मुताबिक उसके शरीर और सिर पर गंभीर चोटों के निशान बने हुए थे। परिवार का आरोप है कि विजय का कत्ल करके शव को तालाब में फेंका गया है। परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर नामजद आरोपियों को बचाने का सीधा आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया।  मृतक विजय कुमार गांव में ही एक व्यक्ति के यहां मजदूरी का काम करता था। परिजनों और ग्रामीणों जिनमें एडवोकेट जसपाल सिंह और राजवंत कौर शामिल हैं का आरोप है कि विजय कुमार की पहले बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद जब शव तालाब से बाहर निकाला गया, परिवार ने बताया उसके सिर पर स्पष्ट रूप से चोट के निशान थे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें