फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, BKI मॉड्यूल के 3 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 07:09 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ को दहलाने की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। खुफिया इनपुट के मुताबिक बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के मॉड्यूल ने शहर में तीन अलग-अलग ठिकानों पर ब्लास्ट और फायरिंग की योजना तैयार की थी। इसके निशाने पर सेक्टर-37 का पंजाब भाजपा कार्यालय, सेक्टर-9 में पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कोठी और पंजाब पुलिस मुख्यालय था। पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर ट्रैप लगाकर तीन आरोपियों को आईईडी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चंडीगढ़ पुलिस से पूरे मामले के इनपुट मांगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें