फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में युवक की हत्या

कपूरथला के थाना सिटी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मेहताबगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना में 27 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।  वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से दो खोल बरामद किए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8 बजे की है। मोहल्ला मेहताबगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के युवकों कमल और मनी द्वारा कथित तौर पर फायरिंग की गई। इसी दौरान गोली मनी (27) पुत्र बग्गा निवासी मेहताबगढ़ की छाती में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी और वह पहलवानी भी करता था। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छा गया है, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक और भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ दो खोल भी अपने कब्जे में लिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी डीएसपी सबडिवीजन मेजर डा. शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें छापेमारी कर रही हैं। शहर के रिहायशी इलाके में हुई इस फायरिंग की वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें