फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांसल में डेढ़ करोड़ की चोरी का खुलासा, 13 साल से घर में काम कर रही नौकरानी समेत चार गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 06:20 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

कांसल क्षेत्र में एक घर से करीब डेढ़ करोड़ के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी होने के मामले में नयागांव पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में घर में बीते करीब 13 साल से नौकरानी के तौर पर काम कर रही रैनू लामा, उसकी सहेली काजल तथा दो सुनार बृजेश और निशांत वर्मा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, रैनू लामा इस चोरी की मुख्य आरोपी है। पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ समय से रैनू लामा की जीवनशैली में अचानक बदलाव देखने को मिला। वह अपने दोस्तों और परिचितों के साथ चंडीगढ़ के महंगे क्लबों में पार्टियां करने लगी थी। इसके अलावा उसके द्वारा हवाई यात्रा करने और महंगी मौज-मस्ती पर रकम खर्च किए जाने की जानकारी भी सामने आई। रैनू की बदली हुई जीवनशैली को देखकर मकान मालिक पंकज गुप्ता को उस पर शक हुआ। इसके बाद घर में रखे सोने के आभूषणों की जांच की गई तो कई गहने गायब मिले। इस संबंध में पंकज गुप्ता की शिकायत पर नयागांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें