फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में डेंगू से बचाव के लिए अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल-कॉलेजों में चलाया जागरूकता अभियान

बरसात के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को शहर के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष डेंगू जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों में एंटी लार्वा गतिविधियां, स्प्रे और फॉगिंग करवाई गई। विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ पोस्टर और पैंफलेट भी वितरित किए गए। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अभियान का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने कहा कि बरसात के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों की पैदावार बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों की ब्रीडिंग रोकना सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग के ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार घरों में कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमले, पानी की टंकियां, छतों पर पड़े कबाड़ और अन्य बर्तनों की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं पानी जमा न हो। लोगों को पूरी बांहों के कपड़े पहनने और मच्छर भगाने वाली क्रीम या रिपेलेंट का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरजोत कौर ने बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलने वाली वायरल बीमारी है। तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी और नाक, मुंह या मसूड़ों से खून आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच और उपचार करवाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें