फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजासांसी से सोनिया मान को मिला आप का टिकट, झूमे समर्थक

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें राजासांसी से सोनिया मान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। टिकट मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। सोनिया मान ने हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सोनिया मान के पिता बलदेव सिंह मान 1980 और 1985 में राजासांसी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनका सपना किसानों और मजदूरों की आवाज बनना था। पिता द्वारा लिखे पत्र में दिए गए संदेश को आगे बढ़ाते हुए वह उनका सपना पूरा करना चाहती हैं। राजासांसी में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईटीआई कॉलेज खुलवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा गांवों की सड़कों और नालियों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें