फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेहरटा इलाके में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, घर-घर जाकर की जांच

Nivedita Updated Mon, 07 Sep 2026 12:50 PM IST

अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने छेहरटा इलाके में सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर तलाशी ली और लोगों से आवश्यक जानकारी जुटाई। अभियान के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही किरायेदारों और बाहरी लोगों से संबंधित जानकारी भी जुटाई गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे सर्च अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अभियान का उद्देश्य इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई करना है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के अभियान में सहयोग किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें