फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी महासम्मेलन में उमड़ा महिलाओं का हुजूम

रक्षाबंधन के अवसर पर हलका उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से आयोजित राखी महासम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिवार पहुंचे। स्थानीय रिजॉर्ट में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने अक्षय शर्मा को राखी बांधकर अपना स्नेह जताया। कार्यक्रम में हलका उत्तरी के लिए गठित 204 बूथ कमेटियों की महिला अध्यक्षों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में करीब 356 ऐसी महिलाएं भी पहुंचीं, जिनके पिता, पुत्र या भाई नशे के कारण जान गंवा चुके हैं। इन महिलाओं ने अक्षय शर्मा को अपना भाई मानते हुए उन्हें राखी बांधी। आयोजकों के अनुसार, अक्षय शर्मा लंबे समय से इन परिवारों की मदद करते आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें