फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Nivedita Updated Fri, 28 Aug 2026 03:27 PM IST

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को अमृतसर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिठ्ठू मदान ने किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, कर्मचारी और पेंशनर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई ने गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज, लहसुन, सब्जियों और रोजमर्रा के राशन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि महंगाई आम आदमी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। उन्होंने छोटे दुकानदारों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बड़ी कॉरपोरेट और ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत अन्य मांगों के समाधान की मांग की। सांसद गुरजीत सिंह औजला और मिठ्ठू मदान ने कहा कि कांग्रेस आम जनता, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं और व्यापारियों की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें