फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

अपनी नई फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर फिल्म कलाकार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मंगलवार को अमृतसर पहुंचे। दोनों कलाकारों ने सबसे पहले श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सरबत के भले की अरदास की। इसके बाद दोनों कलाकार अटारी-वाघा सीमा पर पहुंचे, जहां उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी देखी और वहां मौजूद लोगों के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद दोनों कलाकार अटारी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के दौरान देशभक्ति का माहौल रहा। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के साथ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने भी देशभक्ति के नारे लगाकर उत्साह बढ़ाया। दोनों कलाकारों के अमृतसर पहुंचने को लेकर उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता रही। फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर अमृतसर पहुंचे कलाकारों के कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और देशभक्ति का संगम देखने को मिला। श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद अटारी बॉर्डर पहुंचकर रिट्रीट सेरेमनी देखना उनके दौरे का प्रमुख हिस्सा रहा। ऐसे में दोनों कलाकारों ने अपने दौरे के दौरान गुरु घर में माथा टेकने के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का भी आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें