फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी से लूट का प्रयास, चार आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर के शिवाला इलाके में बुधवार देर रात एक कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया से पैसों का बैग लूटने का प्रयास किया गया। इस दौरान लुटेरों ने गोली चला दी, जो व्यापारी के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गए।  वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देर रात ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ मॉडल, गुरप्रीत सिंह, दमनप्रीत सिंह और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वे थाना सुल्तानविंड क्षेत्र समेत कई अन्य इलाकों में भी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इन घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।   यूके में बैठे अपराधी के लिए नंबर मुहैया करवाने वाला भी गिरफ्तार  पुलिस कमिश्नर हरमन बीर सिंह गिल ने बताया कि एक अन्य आरोपी यादविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह यूके में बैठे युवराज नाम के अपराधी को अलग-अलग मोबाइल नंबर मुहैया करवाता था। विदेश में बैठा युवराज लोगों को धमकी भरे फोन करके रंगदारी मांगता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और आरोपियों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। जल्द ही यूके में बैठे आरोपी को भी भारत लाने का प्रयास किया जाएगा।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें