फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल का पंजाब सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर उठाए सवाल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून-व्यवस्था, नशे, अवैध खनन, भ्रष्टाचार और कर्मचारियों-किसानों के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर कई आरोप लगाए। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि नशा बेचने वालों को कम से कम 10 साल तक जमानत न मिले, इसके लिए कानूनी प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने नशा तस्करों को उम्रकैद की सजा और उनकी संपत्ति जब्त करने की बात भी कही। गैंगस्टरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया। बिक्रम मजीठिया ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए अवैध खनन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कथित मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने गमाडा और मुख्यमंत्री आवास से जुड़े मामलों में भी गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। मजीठिया ने मंडियों में किसानों की फसल खरीद, कम कीमत मिलने, पुरानी पेंशन योजना और कर्मचारियों के डीए का मुद्दा भी उठाया। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि कैबिनेट की मंजूरी और अदालत के निर्देशों के बावजूद कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें