फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के पत्ती बग्गे वाली इलाके में कासो, 13 पर कार्रवाई, दो एनडीपीएस केस दर्ज

नशे की तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की ओर से चलाए जा रहे कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन के तहत बुधवार तड़के थाना वेरका के अंतर्गत पत्ती बग्गे वाली इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह कार्रवाई जोन-3 के ईस्ट सब-डिवीजन में पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश पर की गई। सर्च के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और नशे से जुड़ी गतिविधियों की जांच की। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 13 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी अथवा निवारक कार्रवाई की गई। वहीं नशे से संबंधित दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके में नशे की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा नशे की लत से पीड़ित पांच व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार और पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केंद्र रेफर किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान डीसीपी सिटी जस्करणजीत सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ CASO अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे की तस्करी और एनडीपीएस एक्ट के तहत गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सर्च और चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें