फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के गांव महिमद मंदरावाला का आप सरपंच दो दिन से लापता, परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप

अजनाला के गांव महिमद मंदरावाला (रमदास) के आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच और पूर्व सैनिक कुलजीत सिंह संधू के दो दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक कुलजीत सिंह 21 सितंबर को सुबह करीब 10:15 बजे घर से फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित सुखिया सेंटर जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। परिवार की ओर से उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह ‘सुख’ औजला परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। सुख औजला ने कहा कि कुलजीत सिंह से आखिरी बार 22 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे संपर्क हुआ था। इसके बाद उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि कुलजीत सिंह का मोबाइल करीब 14 घंटे तक चालू रहा, इसके बावजूद पुलिस उन्हें तलाश नहीं सकी। सुख औजला ने कहा कि साइबर सेल और तकनीकी संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद परिवार को अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से लापता सरपंच की तलाश तेज करने और परिवार को जानकारी देने की मांग की। परिवार के सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि कुलजीत सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत परिवार को सूचित करें। सुख औजला ने चेतावनी दी कि यदि जल्द तलाश नहीं की गई तो परिवार सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें