फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा सिस्टम: शहडोल में बच्चों से कराई स्कूल के छज्जे की सफाई, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल; जांच के आदेश

Fri, 04 Sep 2026 02:51 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। मुख्यालय से सटे गोरतरा ग्राम पंचायत स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चों से छज्जे की साफ-सफाई कराई जा रही है। बारिश के बीच बच्चों से सफाई का काम कराए जाने को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। वायरल वीडियो में कुछ बच्चे स्कूल परिसर में सफाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों से छज्जे की सफाई कराई जा रही थी। जिस समय यह सफाई कराई जा रही थी, उस दौरान क्षेत्र में बारिश का दौर जारी था। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को स्कूल में पढ़ाई करने के लिए भेजा जाता है। उनसे इस तरह का काम कराया जाना उचित नहीं है। अभिभावकों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में छज्जे या ऊंचाई वाले स्थान पर सफाई कराना बच्चों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें-  एमपी के रतलाम में आधी रात हाईवे पर पलटी स्लीपर बस: 28 यात्री घायल; ढाबे में घुसने से बाल-बाल बची

शिक्षा विभाग करेगा जांच
मामले की जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच की बात कही है। एसी आनंद राय सिंहा ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि बच्चों से नियम विरुद्ध तरीके से सफाई कराने की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब निगाहें जांच के नतीजे और विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें