फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला क्राइम: मुर्गा पकाने से किया इनकार तो हुआ विवाद, छोटे भाई ने फावड़े से कर दी बड़े भाई की हत्या

Sat, 29 Aug 2026 06:29 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में मुर्गा पकाने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी छोटे भाई अनिल मरकाम (42) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना 27 अगस्त की रात ग्राम नेवसा बहेरा में हुई। मृतक बजारी मरकाम (45) और उसका छोटा भाई अनिल मरकाम एक साथ रहते थे। दोनों की पत्नियां पहले ही उन्हें छोड़कर अपने मायके चली गई थीं। बताया गया कि बजारी मरकाम मुर्गा लेकर घर आया था और उसने छोटे भाई अनिल से उसे पकाने के लिए कहा। अनिल ने तत्काल मुर्गा पकाने से इनकार करते हुए अगले दिन त्योहार पर पकाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया।

पढ़ें:  घरों में घुसा नाले का पानी, सड़कें हुई बंद; गांवों में मचा हाहाकार विवाद बढ़ने पर अनिल मरकाम ने फावड़े से बजारी के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बजारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्राम कोटवार प्रतापदास भासंत की सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी अनिल मरकाम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी को 28 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें