फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन बनाने को लेकर भाइयों में विवाद: छोटे भाई ने फावड़ा मारकर की बड़े भाई की हत्या; आरोपी फरार

Sat, 29 Aug 2026 08:39 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है।

पोस्टमार्टम के लिए शव स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखवाया
जानकारी के अनुसार, ग्राम नेवसा निवासी बाजारी मरकाम और उसके छोटे भाई अनिल मरकाम के बीच शराब पीने के बाद मुर्गा बनाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अनिल मरकाम ने फावड़े से बाजारी मरकाम के सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से बाजारी मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि घटना की सूचना आरोपी अनिल मरकाम की बेटी ने पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही उसके बड़े पिता की हत्या की है। सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखवाया गया है।

ये भी पढ़ें:  मौसम विभाग की चेतावनी: चार दिनों तक पूर्वी एमपी में होगी मूसलाधार बारिश, आज सात जिलों में भारी वर्षा के आसार

बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम ने बताया कि रात्रि में ग्राम कोठवार-नेवसा के कोटवार से एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें बाजारी मरकाम की हत्या उसके छोटे भाई अनिल मरकाम द्वारा किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी अनिल मरकाम घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें