राजधानी में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। फैजुल्लागंज के दाउदनगर सेकंड स्थित मामा कॉलोनी में पिछले करीब 15 दिनों से सड़क पर पानी भरा है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई लोग जूते हाथ में लेकर और सामान सिर या बैग में रखकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।