वेदम वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को ‘रेनेसां-2026’ वार्षिक समारोह ने धूम मचा दी। इसकी थीम ‘फ्रॉम गुरुकुल टू एआई’ और ‘फ्रॉम इमेजिनेशन टू इनोवेशन’ रही। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा परंपरा से आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक का सफर रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक मंच सज्जा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बनाया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और आधुनिक तकनीक की समझ मंच पर उतारी। सामूहिक प्रस्तुतियों के दौरान उनकी सहभागिता और अनुशासन देखने लायक रहा। पूरे परिसर को आकर्षक बैनरों और रोशनी से सजाया गया था। मंच पर रंगीन कंफेटी की वर्षा ने उत्सव के माहौल को विशेष बना दिया। ‘गुरुकुल से एआई तक’ की अवधारणा ने यह संदेश दिया। शिक्षा का उद्देश्य केवल तकनीकी दक्षता हासिल करना नहीं है। इसका लक्ष्य परंपराओं, संस्कारों, कल्पनाशीलता और नवाचार के बीच संतुलन स्थापित करना भी है। शिक्षाविदों, कला और साहित्य जगत से जुड़े अतिथियों ने विद्यार्थियों को हुनर निखारने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि और अमर उजाला के पदाधिकारी पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। डॉ. रस्तोगी जाने-माने रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेता हैं। वह केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक भी रहे हैं। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। अमर उजाला समूह के बोर्ड की सदस्य रुचि माहेश्वरी, अमर उजाला लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तनमय माहेश्वरी और कार्यकारी संपादक विजय त्रिपाठी भी आमंत्रित अतिथियों में थे। अन्य विशिष्ट शिक्षाविद एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. प्रेरणा मित्रा उपस्थित थीं। वह सीबीएसई सहोदय, लखनऊ की संयुक्त सचिव भी हैं। केपीएस पब्लिक स्कूल की निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ. फरजाना शकील अली भी मौजूद थीं। वह सीबीएसई सहोदय स्कूल्स क्लस्टर की सचिव हैं। वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव पांडेय और सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस की प्रधानाचार्य रीना पाठक विशिष्ट अतिथियों में शामिल हुए। वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल के अयोध्या रोड कैंपस के प्रधानाचार्य डॉ. आलोक चतुर्वेदी ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। वेदम वर्ल्ड स्कूल के प्रमुख वेदम वर्ल्ड स्कूल अयोध्या रोड की प्रधानाचार्य शालिनी चतुर्वेदी कार्यक्रम में मौजूद थीं। वेदम वर्ल्ड स्कूल सीतापुर रोड ब्रांच के प्रिंसिपल शामीन सिंह भी उपस्थित रहे।