द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की ओर से विश्व हैबिटेट डे के अवसर पर रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंस्टीट्यूट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेहतर आवास, सुरक्षित शहर और टिकाऊ विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान इंजीनियर जितेंद्र बहादुर सिंह ने हैबिटेट और शहरी विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बदलते समय के साथ सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल आवासीय व्यवस्थाओं की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी हिस्सा लिया और विश्व हैबिटेट डे के उद्देश्य तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर विचार साझा किए।