माल एवेन्यू स्थित दरगाह दादा मियां में हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 119वें सालाना उर्स के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में उर्स की तैयारियों, कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि उर्स में बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर दरगाह परिसर में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उर्स के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जायरीन की सुविधा, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजकों ने उर्स को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की बात कही।