लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर पर लिखा है- ‘एक कचौरी दो समोसा, समाजवादी पार्टी पर ही है भरोसा।’ पोस्टर पर प्रकाश गुप्ता (याज्ञसेनी) का नाम दर्ज है। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दूध बेचते हुए दिखाया गया है।