फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम आवास के पास टावर पर चढ़ी आगरा की महिला, पुलिस-दमकल ने सुरक्षित उतारा

हजरतगंज के पार्क रोड के पास मुख्यमंत्री आवास के नजदीक एक महिला टावर पर चढ़ गई। महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। महिला को टावर पर देखकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला आगरा से लखनऊ आई थी और किसी विवाद को लेकर अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाना चाहती थी। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने टावर पर चढ़ी महिला से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। शुरुआती जानकारी में महिला के किसी जमीन विवाद से जुड़े मामले को लेकर टावर पर चढ़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मामले की वजह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी पुष्टि का इंतजार है। पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें