बलरामपुर गार्डन में चल रहे 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में इतिहास से जुड़ी किताबें युवाओं के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और देश के गौरवशाली अतीत से जुड़ी कई नई पुस्तकें पाठकों को पसंद आ रही हैं। पुस्तक मेले में ‘बावनी इमली’ और ‘धूडी तपे तीर’ जैसी चर्चित पुस्तकों के साथ ही इतिहास पर आधारित कई नई किताबें भी पाठकों का ध्यान खींच रही हैं। खासकर युवा इन पुस्तकों में रुचि दिखा रहे हैं और इतिहास के विभिन्न पहलुओं को जानने के लिए किताबों की खरीदारी कर रहे हैं।