पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और अन्य मांगों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंको के अधिकारी और कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले सभी घटकों के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने मांगों के लिए आवाज बुलंद की। हड़ताल की वजह से बैंकों में ताला और सेवाएं ठप हैं। बैंक कर्मी लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में देशव्यापी हड़ताल की गई है।