निराला नगर स्थित होटल रेग्नेंट में अवध कॉइन क्लब की ओर से तीन दिवसीय सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में अलग-अलग दौर और इतिहास से जुड़े सिक्कों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में सिक्कों को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। यहां सिक्कों के जरिए देश के अलग-अलग कालखंडों और मुद्रा के इतिहास की झलक देखने को मिल रही है।