फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लविवि के स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सम्मानित

लखनऊ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय से भूविज्ञान में 1984 से 1986 तक स्नातक और 1986 से 1988 तक परास्नातक की पढ़ाई की थी। ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके हैं। उन्होंने 2013 से 2019 तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में महानिरीक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) में रहते हुए दो पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा का नेतृत्व भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें