फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लविवि के पूर्व छात्र ने सुनाया पीएम मोदी से मुलाकात का किस्सा

लखनऊ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर और इम्यूनोएक्ट के संस्थापक एवं सीईओ प्रो. राहुल पुरवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का संस्मरण साझा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय से वर्ष 1998 से 2000 के बीच जैव रसायन में परास्नातक की पढ़ाई की थी। प्रो. राहुल पुरवार ने आईआईटी बॉम्बे में देश का पहला सीएआर-टी सेल थेरेपी कार्यक्रम स्थापित किया। उनके नेतृत्व में विकसित भारत की पहली स्वदेशी और किफायती जीन थेरेपी ‘नेक्ससीएआर19’ को अप्रैल 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को समर्पित किया था। यह थेरेपी ब्लड कैंसर के उपचार में उपयोग की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें